बीरपुर: नौलागढ़ के समीप पिकेट पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, बाइक चालकों की तलाशी और हेलमेट की जांच की
नौला पिकेट की पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब दो बजे बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर नौलागढ़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस जवानों ने बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान करीब 20 वाहनों की जांच की गई।