भिंड नगर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: एण्डोरी वृत्त शिविर में 524 प्रकरणों का समाधान
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का सफल आयोजन शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय में शुक्रवार को लगभग 4 बजे किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 649 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 524 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।