कामां: कामां पुलिस ने 2 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को कारे पुत्र बबली निवासी कुम्हार मोहल्ला कामां और तलाह पुत्र उमरान निवासी लेवड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 फर्जी मोबाइल फोन मय सिम बरामद किए गए। मामले में अनुसंधान जारी है। रविवार रात 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी। डीग एसपी के निर्देशन में की कार्रवाई।