रायपुर में गणेश झांकी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को, विजेता समितियों को मिलेंगे पुरस्कार
अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा रायपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गणेश पूजा उत्सव समितियों द्वारा निकाली गई भव्य झांकियों को सम्मानित करने के लिए 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को माँ भारती विद्यालय, मच्छी तालाब, गुढ़ियारी, रायपुर में झांकी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन में झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51,000, द्वितीय पुरस्कार 31,000 और तृतीय पुरस्कार 21,000 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा। आयोजकों ने गणेश उत्सव समितियों, झांकी कलाकारों और नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
#RaipurNews #GaneshUtsav #JhankiPratiyogita #ChhattisgarhNews #GaneshUtsavSamiti