मड़ावरा: मड़ावरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार
मड़ावरा ब्लॉक परिसर में बुधवार शाम 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नुक्कड़ नाटक हुआ। कलाकारों ने नाटक और बातचीत के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। इस कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ 'मन्नू कोरी' भी मौजूद रहे।