राजनगर: बमीठा पुलिस ने फेसबुक पर महिला से अभद्र भाषा करने वाले, 6 साल से फरार ₹3 हजार के इनामी को गुजरात से पकड़ा
बमीठा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले 6 साल से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश खरे पिता भगवत प्र