डॉ. अंबेडकर नगर: महु में शराब बिक्री प्रतिबंध के दौरान आबकारी की कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब बरामद
15 अगस्त को ड्राय डे के दौरान महू आबकारी विभाग ने शनिवार शाम अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.75 लाख रुपए कीमत की 598.8 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई। आबकारी अमले को महू क्षेत्र मे