अजीतमल: इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 15 वर्षीय मंजीत की मौत से गांव अमावता में पसरा सन्नाटा
ग्राम अमावता निवासी राजेश उर्फ मन्नू सेंगर के 15 वर्षीय इकलौते बेटे मंजीत सेंगर उर्फ भोले की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही अमावता गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंजीत अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली के नवादा इलाके में रह रहा था। वह वीवीडीएवी स्कूल में कक्षा नौ क