सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4’ के तहत सरगुजा की महिलाओं और स्काउट-गाइड द्वारा तैयार रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के लिए रवाना किए। यह सिर्फ रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि देश की रक्षा में डटे जवानों के लिए बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद है। अभियान के चौथे चरण में करीब 21 लाख रक्षा सूत्र सैनिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राष्ट्रसेवा, नारी शक्ति और जवानों के सम्मान के संकल्प के साथ सुशासन सरकार कार्यरत है।
#Chhattisgarh #OperationSipahiRakshaSutra #RakshaBandhan
4 views | Surguja, Chhattisgarh | Aug 16, 2026