चकरनगर: 72 वर्षीय वयोवृद्ध महिला लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट और खोजबीन शुरू की
चकरनगर बस्ती निवासी लाखन सिंह भदौरिया ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 72 वर्षिय मांता मुन्नी देवी पत्नी अमर सिंह भदौरिया रविवार भोर सुबह घर ही लापता हो गई है। स्वजन लगातार तीन दिन से खोजबीन कर रहे है लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है।मंगलवार सुबह 11 बजे थानेदार बलराम मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।खोजबीन जारी है।