भदेसर: मंफिया स्थित सांवलिया सेठ के भंडार में दान का आंकड़ा 24.80 करोड़ पार, चौथे चरण की गणना 17 अगस्त को होगी
मंदिर प्रभारी ने शुक्रवार रात 10 बजे बताया कि सांवलिया सेठ के भंडार की 3 चरणों की गणना में अब तक 24 करोड़ 80 लाख 10 हजार 100 रुपए की दानराशि मिली है। पहले चरण में 11 करोड़ 1 लाख 51 हजार, दूसरे में 7 करोड़ 56 लाख 44 हजार और तीसरे में 6 करोड़ 22 लाख 15 हजार 100 रुपए मिले। अब 17 अगस्त को चौथे चरण की गणना होगी। भेंट कक्ष, ऑनलाइन दान और सोने-चांदी का तौल भी बाकी