#BIG_BREAKING
झारखंड सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में धां'धली, अनियमितताओं और परीक्षा संचालन एजेंसी #TDPL की सं'दिग्ध भूमिका के प्रकाश में आने के बाद ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीआईडी अनुसंधान तथा एसआईटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने 18 अगस्त 2026 के देर रात 8 अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके तहत 22 से अधिक भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। 6 भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। 17 पूर्व आयोजित परीक्षाओं की CID जांच कराने का फैसला लिया गया है।