परैया: परैया प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न संस्थानों व विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
Paraiya, Gaya | Aug 15, 2026 परैया प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न विभागीय कार्यालय व शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जहां अधिकारी व प्रतिनिधि ने ध्वजारोहण किया। सभी ने झण्डे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, BDO मीरा कुमारी, CO सलोनी करण, SHO सुनीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।