सरधना: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सेंट्रल डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा
महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सरधना नगर के सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज, में चित्रकला विभाग द्वारा छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस तथा चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री शबाहत ने दीप जला कर किया।