नईसराय: परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने पूजा हाथी, बेसन से बने आभूषणों से किया शृंगार
शनिवार शाम पांच बजे नई सराय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने हाथी पूजन का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से मिट्टी से बनाए गए हाथी का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पर्व के दौरान महिलाओं ने बेसन से बनाए गए आभूषणों से हाथी को सजाया और पूजन किया।