खगड़िया में जलकौड़ा एवं ओलापुर गंगौर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की पहल के तहत आयोजित इस शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।
शिविर में अलौली विधायक श्री रामचंद्र सदा सहित प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जन्म प्रमाण-पत्र, पर्चा, राशन वितरण प्रणाली सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
यह सहयोग शिविर पंचायत स्तर पर आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
#Khagaria #SahyogShivir #Jalkoura #OlapurGangaur #BiharNews #KhagariaNews #JanSeva #DistrictAdministration
1 views | Khagaria, Bihar | Aug 18, 2026