80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेतना हाल, पुलिस लाइन बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह द्वारा 83 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सपरिवार सम्मानित किया गया।
समारोह में श्रीमती मधुलिका सिंह, श्री पंकज पटेल एवं श्री रामगोपाल करियारे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
देशभक्ति गीतों से गूंजता समारोह केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि उन कर्तव्यपरायण वर्दीधारियों के प्रति कृतज्ञता का भाव था, जो अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखकर बिलासपुर की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास की नींव सुदृढ़ कर रहे हैं।
“आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।” 🇮🇳
199 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 16, 2026