नदबई: नदबई में 12% आरक्षण की मांग पर महापंचायत, सैनी समाज ने निकाली रैली, मांग न मानने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य एवं शाक्य समाज को 12% आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को नदबई स्थित सैनी बनखंडी मंदिर पर सोहनलाल सरपंच की अध्यक्षता में महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महापंचायत के बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर नदबई एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।