चान्दन: मालबथान एवं कल्होड़िया गांव के बीच बहियार स्थित कुएं से अज्ञात शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Chanan, Banka | Sep 23, 2026 जमदाहा ओपी क्षेत्र के मालबथान एवं कल्होड़िया गांव के बीच बहियार स्थित कुएं से बुधवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव से उठ रही दुर्गंध से आशंका जताया गया कि शव कई दिन से कुएं में पड़ा था। घटना की सूचना पाकर जमदाहा पुलिस मौके पर पहुंचकर देर शाम को शव को कुएं से बाहर निकलवाया। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।