सिकंदरा: महादेव सिमरिया मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, जयकारों से गूंजा बाजार
Sikandra, Jamui | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा महादेव सिमरिया मंडल ने शुक्रवार 12 बजे के करीब मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। सिमरिया बाजार से बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और वीर शहीद अमर रहें के नारों से बाजार गूंज उठा।