Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
buxar676
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 22 अगस्त 2026
Buxar, Buxar
| Aug 22, 2026
MORE NEWS
उद्योग विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु:- महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Energy Department #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 22, 2026
बक्सर के युवाओं को मिला कारोबार बढ़ाने का मंत्र, 10 उद्यमी सम्मानित .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026
दाल-भात के स्वाद से शहनाई की धुन तक, डुमरांव के इस आंगन में ठहरे थे बिस्मिल्लाह खां .. खबर कमेंट बॉक्स में।
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026
गौशाला की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, तोड़ी गई झोपड़ियां बक्सर खबर। आदर्श गौशाला का एक बड़ा भूखंड श्मशान मोड के पास है। इस भूमि को आज शुक्रवार के दिन प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। हालांकि इस दौरान कुछ असहज करने वाले दृश्य भी देखने को मिले। किसके कहने पर कितने परिवारों को हटाया गया। आइए देखते हैं इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अगस्त 2026 आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में विश्व उद्यमिता दिवस-2026 के अवसर पर स्टार्टअप सेल. वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा "Scale-up & Market Access" विषय पर विशेष उद्यमिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों एवं स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, बाजार तक पहुँच, नवाचार, ब्रांडिंग एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से अपने उद्यम को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पारस नाथ, प्राचार्य, वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, स्टार्ट-अप सेल, बक्सर एवं जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने युवाओं एवं उद्यमियों को नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने. उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, बाजार की आवश्यकताओं को समझाने तथा उपलब्ध अवसरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, युवाओं एवं उद्यमियों को नवाचार आधारित उद्यमिता अपनाने तथा अपने उद्यमों को व्यापक बाजार ONDC, Gem Portal इत्यादी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बक्सर द्वारा उद्यमियों को उद्योग विभाग के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता, व्यवसाय विकास एवं बाजार तक पहुँच से संबंधित अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को व्यवसाय को Scale-up करने, नए बाजारों की पहचान करने, उत्पादों एवं सेवाओं की बेहतर ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग करने तथा Market Access के अवसरों का लाभउठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जिला प्रशासन बक्सर एवं संबंधित विभागों के सहयोग से उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता एवं व्यवसाय विकास के उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में Recycling bazar के फाउन्डर, मेसर्स भारत हाईजनेक के दिव्या प्रियम एवं श्री संतोष कुमार अपने अनुभव को साझा किया तथा व्यवसाय विस्तार से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में निम्न प्रतिभागी उद्यमी को पुरस्कृत किया गया:- 1. Recyclingbazar - Startup 2. दिव्या प्रियम मेसर्स भारत हाईजिनेक 3. संतोष कुमार मेसर्स शिव दुर्गा ट्रेडर्स 4. पुष्पा देवी मेसर्स तुलसी एग्रो 5. संजीत कुमार मेसर्स संजीत एग्रो फूड प्रोडक्ट्स 6. मो. मेराज मेसर्स लजीज बेकरी 7. ज्योति रानी मेसर्स ज्योति इंटरप्राइजेज 8. जितेंद्र कुमार मेसर्स डालफिन प्रिंटिंग प्रेस 9. भानु प्रताप सिंह पशु आहार 10. SLMG Beverages Pvt. Ltd. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं उद्यमियों को "Start Small, Innovate, Scale Up and Reach Wider Markets" की भावना के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नवाचार, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन एवं सतत व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपयोगिता सिद्ध की। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के प्रोफेसर अध्ययनरत छात्रों के साथ, स्टार्टअप सेल, के प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #Testimonial #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अगस्त 2026 अपर समाहर्ता बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 115 आवेदनों को अपर समाहर्ता के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 115 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 30 विकास से एवं 25 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। अपर समाहर्ता ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers #buxar
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अगस्त 2026 संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना संत रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत : जिला पदाधिकारी बक्सर संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज बक्सर जिले में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा समाहरणालय से विभिन्न तिथियों को अलग अलग प्रखंड के महादलित टोलों में जाएगी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संत शिरोमणि रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से मानवता, समानता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को और मजबूत कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान एवं अधिकार देने की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन सभी अनुसूचित जाति टोलों में 27 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। साथ ही संबंधित पंचायत के विकास मित्र द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी सार्थक होगा, जब पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ते हुए उनका लाभ वास्तविक रूप से धरातल तक पहुंचाया जाए। इस कार्य में प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के कर्मीगण उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Welfare department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026