अरवल: अरवल में अधिकारियों ने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया
Arwal, Arwal | Sep 30, 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरवल, जिलाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला कारागार, अरवल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्माणाधीन संरचनाओं का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली गई।