नगीना: बढ़ापुर के गांव रहमापुर में जंगल घूमने गए पूर्व ग्राम प्रधान की विद्युत तार की चपेट में आने से हुई मौत
Nagina, Bijnor | Aug 9, 2026 रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर क्षेत्र के गांव रहमापुर के पूर्व प्रधान उमेश कुमार शनिवार की शाम को जंगल घूमने गए थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई रविवार की सुबह जब कुछ किसान खेतों की ओर गए तो उनका शव देखा। पास में ही एक विद्युत तार टूटा हुआ पड़ा था। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि करंट लगने से उनकी मौत हुई है।