डोमचांच: डोमचांच में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन
डोमचांच प्रखंड के पीएम श्री उच्च विद्यालय मस्मोहना में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को 12 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा नेतृत्व और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी से परिचित कराना था।