बिछिया: बिछिया में आम आदमी पार्टी की बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति
आज रविवार 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक आम आदमी पार्टी बिछिया विधानसभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी जनहित के कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गई। वहीं आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को देखते हुए ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा हुई।