खेकड़ा: सिंगोली तगा में एक ही मोहल्ले से उठा जनाजा और अर्थी, दो दोस्तों की हत्या के बाद अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब
Khekada, Bagpat | Aug 14, 2026 शुक्रवार देर शाम सिंगोली तगा गांव का माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 9 बजे 32 वर्षीय इसरार और 28 वर्षीय अंकित दो दोस्तों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसरार के परिजनों ने शव घर के बाहर रखकर आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर धरना भी दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एक ही मोहल्ले से कुछ दूरी पर एक शव का जना