सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अस्पताल के वार्डों, ओपीडी और परिसर की साफ-सफाई कर कचरे के उचित निपटान एवं स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
#sarangarhdistrict
#SevaKiKahani
#SevaSankalpAbhiyan