कुटुंबा: कुटुंबा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को पोषण की दी जानकारी
आंगन मिलन अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिन्हित केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गयी। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गयी।