Public App Logo
🧘‍♂️ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने योग कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि योग हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र के 189 देशों ने योग को अपनाया और आज योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में योग के प्रति उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत किया। #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #YogaForLife #HealthyLifestyle #FitIndia #YogaEveryday #Wellness #MentalHealth #HealthyMindHealthyBody #Shimla #HimachalPradesh #JaiHind #FitnessMotivation #YogaInspiration #GlobalYogaDay हिम संदेश Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur - Saach News