राजपुर: उफनती महान नदी में बहा स्कूली छात्र, 1 KM तैरकर लोगों ने बचाई उसकी जान
तस्वीरें बलरामपुर जिले की हैं... जहां लगातार हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महान नदी का तेज बहाव खतरे की घंटी बजा रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक स्कूली छात्र अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पड़ने वाली महान नदी उस वक्त पूरी तरह उफान पर थी। छात्र काफी देर तक नदी का पानी कम होन