गुन्नौर: गांव हिम्मतपुर से पीएम और सीएम की प्रतिमाएं लेकर लखनऊ पैदल निकले भाजपा नेता
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर से बुधवार को भाजपा नेता विजेंद्र सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाएं लेकर लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुए। उन्होंने सजी-धजी ठेली पर दोनों प्रतिमाओं को रखा है। विजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि वह लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोनों प्रतिमाएं संप्रेम भेंट करेंगे।