अजयगढ़: धरमपुर पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹35 हजार का माल ज़ब्त
पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में अवैध जुआ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से नगदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते सहित करीब 35 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बगिया में कुछ लोग ताश