किशनी: किशनी में भाई के शव से लिपटकर रोए दरोगा, बोले- हे भगवान, ये क्या हो गया, खाटूश्याम से लौटते समय 6 की गई जान
राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से लौट रहे मैनपुरी के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इनमें झांसी में तैनात दरोगा के बड़े भाई विजय यादव की भी जान चली गई। मंगलवार की देर रात जब शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। बड़े भाई की मौत की सूचना पर दरोगा देवराज यादव घर पहुंचे तो चीख पड़े। कहने लगे- कहने लगे हे भगवान ये क्या हो गया।