पाकरटांड: पाकरटांड़ कैरबेड़ा के पास बाइक की टक्कर से पुलिस जवान घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
पाकरटांड़ के कैरबेड़ा में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल के धक्के से थाना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया बताया गया की गश्ती पर निकले जवान किसी काम से सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने धक्का मार दिया जिससे कि जवान अजय लकड़ा बंदूक सहित नीचे गिरे ,जिससे कि उसके कंधे में चोट लगी।