झांसी: झांसी वालों के लिए खुशखबरी, सोमवार से तेज बारिश के आसार, आज धूप और उमस ने किया बेहाल
Jhansi, Jhansi | Aug 9, 2026 झांसी और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने रविवार 7 बजे बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण बुंदेलखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।