टीकमगढ़: सुंदरपुर पंचायत में घोटाले के आरोप, CEO बोले- शिकायत मिली तो होगी जांच और रिकवरी
सुंदरपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की राशि के दुरुपयोग के आरोपों पर जनपद पंचायत सीईओ मनीष शेंडे का बड़ा बयान सामने आया है। सरपंच विमला आदिवासी ने सचिव और रोजगार सहायक पर लाखों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए हैं। सीईओ ने कहा कि सरपंच की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अगर सीसी रोड घर के अंदर डाली गई है तो जांच कराकर रिकवरी के आदेश जारी करेंगे