भरथना: महेवा के रेंज कोठी के सामने खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव
बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा कस्बे में रेंज कोठी के सामने ब्रजराज पांडेय के खेत में पानी भरे खेत में एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। कङी मशक्कत के बाद बहेड़ा निवासी मीरा देवी ने शव की पहचान अपने अविवाहित देवर विनोद तिवारी उर्फ पहलवान 60 बर्ष पुत्र रामसेवक तिवारी के रूप मे हुई है।