खैरागढ़ में #सेवा_के_रंग_राष्ट्र_के_संग की विशाल रंगोली ने बिखेरे विकास के रंग
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग—संकल्प की रंगोली’ का भव्य आयोजन नगर पालिका सांस्कृतिक भवन, खैरागढ़ में किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से तैयार की गई इस विशाल रंगोली में विगत 25 वर्षों की विकास यात्रा को रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत रूप दिया गया। शिक्षा, अधोसंरचना, सामाजिक विकास, संस्कृति तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को रंगोली के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva_JanBhagidari
Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Oct 7, 2026