बारा में मानक विहीन ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
प्रयागराज, बारा। धरा-बांकीपुर पहाड़ पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया।
किसानों ने खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मानक से अधिक विस्फोटक इस्तेमाल से मकानों में दरारें आ रही हैं और गोवंश दहशत में रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने की। किसानों ने मांग की कि ब्लास्टिंग का समय तय हो, नियंत्रित मात्रा में विस्फोट हो और प्रभावितों को मुआवजा मिले।
खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।
#Prayagraj #BaraNews #FarmersProtest #IllegalMining #Blasting #BKU