घाटोल: चंदूजी का गढ़ा में हर्षोल्लास के साथ रथोत्सव संपन्न
घाटोल उपखंड के चंदूजी का गढ़ा में जैन समाज के दो दिवसीय रथोत्सव का रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ। सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस अवसर श्रीजी को रजत गंध कुटी एवम काष्ठ रथ में विराजित कर पूरे ही नगर में परिक्रम करते हुए नेमिराजूल वाटिका में भगवान का अभिषेक पूजन विधान एवम आरती का आयोजन किया गया।