महसी: पोती को बरदहा स्कूल छोड़कर लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पोती को विद्यालय छोड़कर साइकिल से घर लौट रहे सुरेश कुमार सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ललुही गांव के निवासी थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।