होशंगाबाद नगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले बालागंज में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 35 हजार की अवैध शराब ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस पर ड्राय डे होने पर शराब दुकान बंद रहती है इसी के लिए आरोपी अवैध शराब बेचने में शक्रिय होते है शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे अंडरब्रिज के पास बालागंज मे सफ़ेद 3 बोरियों के साथ एक युवक राजेश सिंह बावरा सरदार मोहल्ला बंगाली कॉलोनी से अंग्रेजी एवं देशी कुल करीब 57 लीटर शराब जप्त की है ।