Public App Logo
🚨 #सीधी में कानून पर हमला पड़ा भारी: कमर्जी थाना प्रभारी पर जानलेवा हमले के आरोपी जेल भेजे गए 🔴 कुल्हाड़ी-हंसिए से हमला करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कमर्जी इंद्रराज सिंह पर जानलेवा हमले के सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ गांव में चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए कुल्हाड़ी, हंसिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और गांव को अस्थायी पुलिस छावनी में बदल दिया गया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश: कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। "मुख्य बिंदु" ✅ विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाना प्रभारी ✅ कुल्हाड़ी-हंसिए और लाठी से किया गया हमला ✅ थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल ✅ कई नामजद आरोपी गिरफ्तार ✅ कई महिलाएं भी शामिल ✅ सभी आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया, #Sidhi #MPPolice #Kamarji #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #SidhiNews #MadhyaPradesh #PrideKadamNews #VinayTripathi - Gopadbanas News