झांसी: झाँसी के ईलाइट चौराहे के पास हाफ़िज़ सिद्दीकी स्कूल के सामने 2 पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूँसे, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2026 झाँसी के ईलाइट चौराहे के पास हाफ़िज़ सिद्दीकी स्कूल के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लात-घूँसे चले। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।