चंदौसी: अटवा गांव में एक ही रात में तीन घरों को बनाया गया निशाना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अटवा गांव में बुधवार की रात्रि 12 से 1:00 बजे के करीब चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। ग्रामीणों के मुताबिक चोर पीछे की दीवार काटकर घरों में घुसे। पूरन सिंह के घर से करीब छह हजार रुपये नकद और जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। भगवान दास के घर से चोर चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब आदिले जाने का दावा