रेलवे स्टेशन पर लॉयंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 125 मरीजों की जांच
अनूपगढ़। लॉयंस क्लब अनूपगढ़ द्वारा रविवार सुबह 5 बजे अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर आई, शुगर एवं बीपी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 125 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 75 पुरुष एवं 50 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर में 22 मरीजों में शुगर का स्तर अधिक पाया गया। उन्हें शुगर नियंत्रित रखने के लिए खान-पान, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं 50 लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया, जिसमें 12 लोगों का बीपी अधिक पाया गया। उन्हें भी बीपी को नियंत्रित रखने एवं नियमित जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया।
क्लब द्वारा आयोजित इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शुगर एवं बीपी जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध करवाना रहा।
शिविर में लायंस क्लब अध्यक्ष तनुज शर्मा, सचिव जैन सोनी, कोषाध्यक्ष अनिश जिंदल एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन साहिल सिंगला सहित क्लब सदस्य अनिल जटवानी, सुरेंद्र मिड्ढा, सोहन मिड्ढा, राधेश्याम बत्रा, जसपाल जिंदल, मनोज बगला एवं विपिन मिड्ढा मौजूद रहे।
Anupgarh, Ganganagar | Aug 30, 2026