Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भटेवर में दिनदहाड़े हुई चोरी, व्यापारी की कार से बैग लेकर फरार हुआ बालक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर स्थित पुराना चौराहा पर दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उदयपुर से भटेवर आए इलेक्ट्रॉनिक समान के व्यापारी जाकिर हुसेन की कार से एक बालक रुपयों से भरा बैग चुराकर रफूचक्कर हो गया। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यापारी जाकिर हुसैन इलेक्ट्रॉनिक सामान सम्बंधित काम के चलते भटेवर के पुराना चौराहा पहुंचे थे। कार को बस स्टैंड पर एक दुकान के बाद खड़ा करके बातचीत करने लग गए। इसी बीच कार का शीशा खुला रह गया था।जिससे मौका पाकर एक अज्ञात बालक कार में रखा नगदी से भरा बैग उठाकर भाग निकला। घटना का पता चलते ही व्यापारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक बालक की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने भटेवर पुलिस चौकी में बैग चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बैग लेकर उदयपुर रोड़ की तरफ एक बालक भागता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बालक की पहचान व उसकी तलाश शुरू कर दी है। व्यापारी ने बताया की बैग में जरूरी दस्तावेजों के साथ करीब 10 हजार रुपए नगद व एक छोटा टैबलेट चोरी हो गया।

Girwa, Udaipur | Aug 14, 2026

MORE NEWS