हुलासगंज: हुलासगंज से युवाओं का जत्था देवघर रवाना, बोलबम के जयकारों से गूंजा इलाका
सावन के पावन महीने में बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने के लिए मंगलवार को हुलासगंज से युवाओं का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। युवाओं के प्रस्थान के दौरान पूरा इलाका ‘बोलबम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जत्थे में शामिल बंटी कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य ने बताया पहले सुल्तानगंज और फिर उसके बाद पैदल यात्रा करेंगे।