बड़ागांव धसान: बड़ागांव में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित
मध्य प्रदेशशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे आज शनिवार को दोपहर 1बजे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।इसके तहत आयुष विभाग द्वारा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक सांदिपनी विद्यालय बड़ागांव मे छात्र-छात्राओ एवं शिक्षको को योग करवाया गया।