सादाबाद: नसीपुर निवासी बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत के बाद ईको कार चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
नसीरपुर के नीरज ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विनोद कुमार अपनी मोटरसाइकिल से सादाबाद से घर लौट रहा था। कन्हैया कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रही ईको कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में आकर विनोद की बाइक में टक्कर मार दी। विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ने बताया कि भाई की तेरहवीं के बाद उसने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है।